शामली

जलालाबाद में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक और नोडल अधिकारी मुकेश सैनी ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

जलालाबाद, शामली। जनगणना से संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत जलालाबाद की ओर से सोमवार को ग्राम सचिवालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक और नोडल अधिकारी मुकेश सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अहम होती है। सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

नोडल अधिकारी मुकेश सैनी ने कहा कि जनगणना के दौरान सही जानकारी दर्ज करना और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है। प्रशिक्षण से कर्मचारियों को कार्य की बेहतर समझ मिलेगी।

इस अवसर पर सभासद संजू सैनी, सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र पाल, राशिद मलिक, सुनहैरा कोरी, फील्ड ट्रेनर लवलेश कुमार और प्रेम प्रकाश, टाउन अधिकारी दीपक सैनी तथा टेक्निकल सपोर्ट सचिन शर्मा मौजूद रहे। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने भी भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button