शामली

वीवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न

बीस परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। द्वितीय पाली में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 171 छात्र-छात्राओं में से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि शेष विद्यार्थियों ने निर्धारित समय पर परीक्षा दी।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम भी केंद्र पर पहुंची। उड़नदस्ता टीम के समन्वयक डा. श्रीकांत तथा सदस्य डा. धनदेवी मिश्रा और डा. सुधीर कुमार ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की सघन जांच की। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नकल रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र पर डा. भूपेन्द्र कुमार केंद्र अधीक्षक के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ सहायक सहयोगी के रूप में डा. बबली, डा. छवि, निर्भर सिंह और धीरेन्द्र कुमार भी तैनात रहे। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रखी गई और सभी कक्षों में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे विद्यार्थियों को बिना किसी बाधा के परीक्षा देने का अवसर मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button