ललितपुर

श्रीनीलकंठेश्वर धाम मन्दिर में श्रदालुओं ने लिया धर्मलाभ

मेले में खूब की खरीददारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पाली (ललितपुर)। विंध्याचल की वादियों में स्थापित भगवान भोलेनाथ के श्रीनीलकंठेश्वर धाम मन्दिर में एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के नगर पंचायत पेयजल, खोया- पाया, सफाई आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी रही तो वहीं मेले को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थाना पाली एसएचओ दीपक कुमार अपने पुलिस दलबल के साथ मौजूद रहे। कस्बे में शिवभक्तों की बड़ी आस्था का केंद्र भगवान भोलेनाथ के नीलकंठ धाम पर सुबह से ही शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। जहां श्रदालुओं में सीतामढ़ी आश्रम जलकुण्ड, नीलकण्ठ जलकुण्ड में आस्था की डुबकी लगाकर तिल स्नान कर पुण्य लाभ लिया और भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। मेले में लोग हर हर महादेव के जयकारे बोल बम के जयकारों के साथ मेले का आंनन्द उठा रहे थे। मेले में सजी दुकानों पर जहां बच्चों को खेल खिलौने खूब भाए तो महिलाओं ने घर ग्रहस्थी, सौंदर्य सामग्री की खूब खरीददारी की। इन दिनों पाली क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए विचरण की चर्चा बनी है, जिसके चलते वन विभाग ने एक सूचना जारी की। साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को मेले क्षेत्र से आगे जंगली क्षेत्र में जाने से रोका। मेले का लुत्फ उठाने के बाद बच्चों और महिलाओं ने वहां पास बने पार्क में झूला पट्टी का खूब लुत्फ उठाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button