झुंझुनू
किशोरपुरा में लाडो काजल की घोड़ी पर बैठाकर डीजे पर निकाली बिंदोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा के सुभाष कुमावत एवं कमला देवी ने समाज को प्रेरणा का संदेश देते हुए अपनी बेटी काजल की घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ बिंदोरी निकाली। इस भव्य कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए हैं। काजल की 20 फरवरी को शादी है। श्रीमाधोपुर के हांसपुर गांव के दूल्हा कुंवर राकेश कुमार शुक्रवार को बारात लेकर किशोरपुरा आयेंगे। बिंदोरी और भोज कार्यक्रम में आदिवासी श्री मीन सेना प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, मुकेश कुमावत, सुधीर कुमार, नवीन कुमावत, सावरमल कुमावत,जीना सैनी,अजीत सैनी,सीताराम सेन, दीपेन्द्र सिंह शेखावत,देव शर्मा, करण सिंह,पंकज मीणा किशोरपुरा सहित कई लोग मौजूद थे।



