खैरथल

मनरेगा को लेकर जिला कांग्रेस ने किया गांवों का रुख, मांचा,रूपबास गांव मे लगाई ग्राम चौपाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा: जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के अनुसार मनरेगा को लेकर 29 जनवरी तक आंदोलन का पहला चरण  शुरू किया गया है . इसके बाद दूसरा चरण 25 फरवरी तक चलेगा.

मनरेगा का नाम बदलने और उसमें कई बदलावों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर है. इसे लेकर जिला कांग्रेस ने 13 से लेकर 29 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम चौपाल लगाकर नरेगा के नए एक्ट की खामियां गिनाना शुरू कर दिया है. इसके लिए खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष बलराम यादव  ने किशनगढ बास के मांचा ग्राम और तिजारा के रूपवास स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और मनरेगा मजदूरों से मिले और नए एक्ट के बारे में जानकारी दी
यादव ने बताया राहुल गांधी और मल्लिकार्जून खड़गे के संदेश लिखे पर्चे घर घर बांटे जा रहे है जिससे लोगों को पता लग सके किस तरह ये सरकार मनरेगा मे बदलाव कर इस योजना को कमजोर कर रही  है
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलराम यादव के साथ महात्मां गांधी जीवन दर्शन समिति के समन्वयक ईस्माइल खान,गुलाब शर्मा, मुबारिक खां, आजाद खान, संजय गुर्जर, पवन खटाना सहित अन्य कांग्रेस कार्य कर्ता मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button