ललितपुर
जिले में नकली गुटखा का गोरखधंधा जोरों पर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में नकली गुटखा मंगाने वालों का गोरखधंधा जोरों पर है। सुप्रीमकोर्ट द्वारा प्रतिबंधित जरदा युक्त गुटखा खुलेआम बाजारों में प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर बेचा जा रहा है और आम लोगों की जिन्दगी से खिलबाड़ किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिले में टैक्स बचाने के चक्कर में चोरी छिपे बिना प्रपत्र या एक ही प्रपत्र पर कई बार गुटखा माल मंगाने का कारोबार भी खूब चल रहा है। जिससे शासन को हर माह करोड़ों रुपयों की टैक्स की चपत लग रही है। जनपद में एक दर्जन से अधिक प्रकार की कम्पनी के जर्दा और गुटखा और पान मसाला बिक रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिले के अधिकांश गुटखा झांसी, मऊरानीपुर व कानपुर से मंगाया जाता है। जबकि कई कम्पनियों के गुटखा मध्य प्रदेश के शहरों से भी मंगाए हैं। जिले में वर्तमान में प्रतिष्ठित कम्पनियों के पान मसाला बेचा जा रहा है। हालांकि इन सभी पान मसाला पाउच के साथ तम्बाकू के अलग पाउच भी दिया जा रहा है, जो लोग खुलेआम पान मसाला के साथ तम्बाकू मिक्स करके खा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जनपद में नकली गुटखा का भी खूब गोरखधंधा चल रहा है, जिसे प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।



