सम्पूर्ण ब्रहाम्ण समाज का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। संम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के जिला ईकाई की ओर से वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन गर्ग गंगे (गरगा डेम) के घाट पर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान् परशुराम की पूजाएवं अर्चना से की गयी।समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामल झा ने की।समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सांसद रवींद्र पांडे ने कहा कि हमें समाज को एकजुट करने की जरुरत है।कलयुग संघे शक्ति पर जोर दिया। ब्राह्मण सदा से समाज के निर्माण, उसकी शिक्षा दीक्षा के लिए तन मन धन से अपना योगदान एवं समर्पण दिया है।अब समय आ गया है कि समाज के विकास के लिए सभी एक मंच पर आए। विशिष्ट अतिथि में केंन्द्रीय मुख्य परामर्शक रिटायर्ड जज विनोद कुमार मिश्रा ने सभी समाज के लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि हर युग में ब्राह्मणों की भूमिका समाज के प्रति उत्तम रहा है।लोग ब्राह्मणों से वैचारिक विमर्श करते है।इनके अलावे विशिष्ट अतिथि में प्रदेश मुख्य परामर्शक चंद्रशेखर दुबे, जिला मुख्य परामर्शक नागेश तिवारी केन्द्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे महामंत्री डाॅ. अशोक पांडे, वित् सचिव दिनेश चौबे, प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडे जिला अध्यक्ष श्यामल झा अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला महासचिव ब्रह्मानंद गोस्वामी विकल राही सभी ने सभा को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी गंगेश कुमार पाठक ने कुशलतापूर्वक किया।वन भोज सह मिलन समारोह में शामिल मुख्य महानुभावों में विप्र समाज से जिला अध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र एवं सचिव मृणाल चौबे,प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार तिवारी पिंटू दुबे,माला दुबे सीमा पांडे,विक्रम पांडे,उषा तिवारी संतोष मिश्रा आदि अन्य थे। अंत में समस्त समाज को धन्यवाद् ज्ञापन विजय कुमार झा ने की।बाल बच्चों सहित समाज के लोगो ने गरगा डेम का आनंद उठाकर खुश थे।



