15 नवंबर को निकलेगी ‘Run for Jharkhand’, सामूहिक स्वच्छता अभियान का भी होगा आयोजन
'Run for Jharkhand' to be held on November 15; a collective cleanliness drive will also be organized.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को पाकुड़ में ‘Run for Jharkhand’ एवं सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी। इस दौरान बिरसा चौक से रानी दिग्घी तक ‘Run for Jharkhand’ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ समाप्त होने के बाद सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनभागीदारी, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। प्रशासन ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।



