खैरथल
गुप्ता नर्सिंग होम की तरफ से सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट की गर्म जाकिटें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के गुप्ता नर्सिंग होम की ओर से डॉ शैलेंद्र गुप्ता ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर में कक्षा 1 से 5 तक समस्त बच्चों को निःशुल्क गर्म जैकेट वितरित की। इस अवसर पर उपसरपंच श्री मिर्चुमल और SDMC अध्यक्ष श्री बसंत राम डां शैलेंद्र गुप्ता,फतेह मोहम्मद का साफा और माला पहना कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य शुर श्याम मीणा ने भामाशाह डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मदनमोहन बारेठ ने किया। इस अवसर पर श्री किशनलाल, किशनू, जोगेंद्र सिंह, राधेश्याम सैनी भी उपस्थित रहे। ज्ञात रहे खैरथल का गुप्ता नर्सिंग होम जनकल्याण और सामाजिक कार्यों में वर्षो से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा हैं।

