हापुड़

ऑन डिमांड अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – यूपी में ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी से पहले ही हापुड पुलिस ने शातिर अवैध हथियार तस्करों से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है । धौलाना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक शातिर अवैध हथियार तस्करों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को देहरा झाल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दीपक निवासी अलीगढ़, चिराग उर्फ चिंटू और नमन निवासी पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप में हुई है । पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें 04 अवैध पिस्टल , 06 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं । गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शस्त्रों को ऑन डिमाण्ड मिलने पर बाहरी जनपदों से खरीदकर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे ।

हापुड के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , जिनके कब्जे से 04 अवैध पिस्टल, 06 अवैध तमंचे, 03 मोबाइल फोन व 15 जिंदा कारतूस एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है । गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध पिस्टल को 40-45 हजार रुपये व अवैध तमंचे को 4-5 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध शस्त्रों को  ऑन डिमाण्ड मिलने पर बाहरी जनपदों से खरीदकर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button