झुंझुनू
कृष्ण गौशाला में गौ माता का पूजन गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना चंवरा में चल रहे मकरसंक्रांति पर्व पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। पंडित मुकेश दाधीच ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार कर गौ माता के तिलक किया। इस अवसर पर नंदीशाला अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा ने केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश ओर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। आज के कालखंड में गौ माता बड़ी परेशानी में है। आज गौ माता हर तरह से वेदना झेल रही है। जबकि आध्यात्मिक प्रवचनों और ग्रंथों में गौ माता में 36 करोड़ देवताओं का निवास बताया गया है। फिर भी सरकार गौ माता की शुद्ध क्यों नहीं ले रही है। बीजेपी राममंदिर बना सकती है तो गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज़ा क्यों नहीं दिला सकती। उन्होंने गौ माता के हित में कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।



