बाराबंकी

यज्ञ सम्राट स्वामी प्रमोदानंद महराज जी ने सत्संग में प्रजापति दक्ष का सुनाया प्रसंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जनपद के कस्बा मसौली स्तिथ बाबा राम शरण दास भगवत दास कुटी हनुमान मंदिर पर चल रही विराट रूद्र महायज्ञ कार्यक्रम में यज्ञ सम्राट स्वामी प्रमोदानंद महराज जी ने सत्संग में प्रजापति दक्ष का प्रसंग सुनाया।महाराज जी ने कहा  प्रजापति दक्ष ने यज्ञ में भगवान शंकर को निमंत्रण नहीं दिया  तो सती को जाने से मना करने पर भगवान शंकर ने कहा आपके पिता मुझसे क्रोधित है। तब सती ने इस क्रोध का कारण पूछा तो शंकर जी कहा कि एक समय की बात है। जब प्रजापति दक्ष देवताओं की सभा के सभापति थें। देवताओं की सभा में जब प्रजापति दक्ष का आगमन हुआ तो सभी देवताओं ने खड़े होकर महाराज दक्ष का स्वागत किया लेकिन भगवान शंकर नहीं खड़े हुए।तब प्रजापति ने भगवान शंकर से कहा हे शंकर तो सभा से भग जा। तभी प्रजापति दक्ष ने एक प्रस्ताव जारी किया। की किसी भी पूजा पाठ में शंकर जी को नहीं बुलाया जाएगा। लेकिन बिना शंकर के कौन पूजा पाठ करे। जिससे सभी पूजा पाठ बंद हो गए। तब प्रजापति दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया। और मुझे निमंत्रण नहीं दिया है। यह प्रसंग सुन सभी श्रोताओं ने भगवान भोलेनाथ शंकर के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी रामलाल दास व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button