झुंझुनू
सामाजिक संस्था एफर्ट्स में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मनोज सरोवा ने किया एक लाख दस हजार रुपए का सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए कार्य कर रही सामाजिक संस्था एफर्ट्स समाजोत्थान हेतु लगातार कार्य कर रही है। एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्य सीताराम बास बुडाना ने बताया कि एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्य डॉ महेश सरोवा के बड़े भाई समाजसेवी डॉ मनोज सरोवा चीफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट भंडारी हॉस्पिटल जयपुर एवं डॉ आशु कायल सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट एण्ड कॉस्मेटोलॉजिस्ट मैट्रिक्स हॉस्पिटल जयपुर ने अपनी लाडो बेटी मिराली सरोवा के जन्मदिन पर एफर्ट्स में अब तक का सबसे बड़ा एक लाख दस हजार रुपए का अतुलनीय योगदान दिया है। एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्यों ने दूरभाष के माध्यम से बेटी मिराली एवं डॉ मनोज सरोवा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही एफर्ट्स परिवार ने डॉक्टर साहब का आभार व्यक्त किया है।



