भरत पुर

राजस्थान के उचित मूल्य दुकानदारों को बज़ट में सम्मान जनक मासिक मानदेय दिये जाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर । ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन इकाई राजस्थान के भरतपुर संभाग अध्यक्ष गौरव सोनी के नेतृत्व में भरतपुर जिले के राशन डीलरों ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को यूआईटी ऑडिटोरियम में बजट में राशन डीलरों को 30000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए ज्ञापन सौंपा। सोनी ने बताया कि राजस्थान के लगभग 27000 उचित मूल्य दुकानदार पिछले कई वर्षों से लगातार संघर्षरत है लेकिन उनका अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है । इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि वर्तमान में राशन डीलरों द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में राशन डीलर अपना अहम योगदान देते रहें हैं यहाँ तक कि कोरोना काल में भी सरकार की योजना घर-घर राशन वितरण में भी अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाया था जिसमें हमारे कई राशन डीलर शहीद भी हुए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह है कि हमारी मांग को स्वीकार कर बजट में शामिल करते हुए गुजरात राज्य के तर्ज पर राजस्थान में भी ₹30000 मासिक मानदेय देने की घोषणा करेंगे ताकि प्रदेश के राशन डीलरों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सके । जो कि प्रदेश में एक ऐतिहासिक कार्य होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button