खैरथल

श्रृद्धा के साथ मनाया गुरू पूरब , कीर्तन का सजाया दरबार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । खैरथल के निकटवर्ती ग्राम घाटला में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का गुरु पूरब बड़ी धूमधाम में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया । इस दौरान प्रातः श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया ।  जिसमें जिले भर से आए कथा कीर्तनीयों ने कथा कीर्तन कर संगत को निहाल किया । कीर्तनीयों में भाई विवेक सिंह जत्था अलवर वाले , सिमरन कौर खालसा खैरथल , प्रेम सिंह ,भाई विजेन्द्र सिंह , रिंकू सिंह हेड ग्रंथी बालान बसई, कुलदीप सिंह हेड ग्रंथी घाटला, मिर्जा सिंह, कमलजीत सिंह , एवं समागम की सेवाएं निभाने में लखविंदर सिंह, बाबा हरबंस सिंह , अमरीक सिंह, रतन सिंह , राजेन्द्र सिंह , कलवंत सिंह ,  पूरण सिंह,आदि का योगदान रहा । साथ ही दिनभर अटूट लंगर भी चलाया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button