शामली

मुंह में कारतूस दबाए युवक की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मुंह में कारतूस दबाए नजर आ रहा है। फोटो को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है मानो युवक स्मोकिंग कर रहा हो, लेकिन ध्यान से देखने पर स्पष्ट होता है कि उसके मुंह में सिगरेट नहीं बल्कि कारतूस है।
बताया जा रहा है कि युवक ने स्वयं यह फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गई। फोटो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल युवक की पहचान और उसके पास कारतूस कहां से आया, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर यह पता लगाया जाएगा कि कारतूस उसके पास कैसे और किन परिस्थितियों में आया। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button