सिंगरौली

रजमिलान में 8 लाख रुपए की लागत से 300 मीटर लम्बी नाली निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सिंगरौली मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अंतर्गत ग्राम रजमिलान के ग्रामीण क्षेत्रों में नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। लगभग 8 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव और गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिली है। यह कार्य युवा नेता एवं जनपद सदस्य रिशु सिंह के सार्थक प्रयासों से संभव हो पाया है। ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य रिशु सिंह ने क्षेत्र में नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। जैसे ही निर्माण कार्य की शुरुआत हुई, गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जनपद सदस्य रिशु सिंह, उपसरपंच राम लल्लू शाह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उत्तम सिंह, कोषाध्यक्ष भगवान दास नापित, महेंद्र शाह, विनोद सिंह, विजय शाह, रवि सोनी एवं नारायण दास गुप्ता सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर जनपद सदस्य रिशु सिंह का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि आगे भी इसी तरह गांव में अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button