गाजियाबाद

16 जनवरी से बदलेगा मौसम

यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को लेकर अपना नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। कोहरे की गंभीरता को देखते हुए कई इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, का काबिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना है कि कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है।
घने कोहरे के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं। सूर्य की रोशनी पर्याप्त रूप से जमीन तक नहीं पहुंच पाएगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खासकर हाईवे पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button