गाजियाबाद

पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मनोज धामा ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को अपने पिता स्वर्गीय  अनंगपाल धामा  की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार सहित हवन-पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्रह्मभोज एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत हवन-पूजन से हुई, जिसमें मनोज धामा व परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय अनंगपाल धामा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके पिताजी के संस्कारों और आदर्शों ने ही उन्हें समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा समाज के साथ चलने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की सीख देते थे। दिल्ली पुलिस में सेवाएं दे चुके अपने पिता को मनोज धामा ने अपना “सुपरहीरो” बताते हुए कहा कि वे आज भी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर लोनी की जनता की सेवा कर रहे हैं।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने भी अपने ससुर स्वर्गीय अनंगपाल धामा  को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें सदैव बेटी समान स्नेह व आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि ससुर  के जनसेवा के आदर्शों को अपनाकर ही वे पिछले दस वर्षों से नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में जनता की सेवा कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भी स्वर्गीय अनंगपाल धामा  के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगरपालिका सभासद, गांव के वरिष्ठजन, परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button