शामली
मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 17, 18, 31 जनवरी व 1 फरवरी को बूथों पर लगेंगे दावे-आपत्तियों के शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर 17, 18 और 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को लगाए जाएंगे।
कैराना विधानसभा क्षेत्र-08 की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर अभियान को पूरा करने के लिए 6 फरवरी तक की समय-सीमा तय की गई है। इसी क्रम में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथियों पर प्रत्येक बूथ पर शिविर आयोजित होंगे।उन्होंने बताया कि इन शिविरों में बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची से जुड़े सभी प्रकार के फार्म स्वीकार करेंगे। प्राप्त दावे और आपत्तियां शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा कराई जाएंगी।


