भरत पुर

सेवा,सम्वेदना और सहयोग का जीवन्त उदाहरण हैं “”मुस्कान एक पहल” 

51, जरुरतमंदों को सम्मान पूर्वक वितरण की उपयोगी सामग्री

मुस्कान एक पहल संस्था का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे के छौकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में जन सहयोग से संचालित मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर मुस्कान एक पहल संस्था ने विधवा महिला,विकलांग तथा निर्धन असाहय ज़रूरतमन्द 51,परिवारों को जन सहयोग से एकत्रित की गई जन उपयोगी सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्थानीय एवं दुर दराज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारें जरुरतमंदों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई और उन्होंने मुस्कान एक पहल संस्था का आभार प्रकट किया गया। वहीं दूसरी ओर मुस्कान एक पहल संस्था के संयोजक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में संचालित द्वारा पिछले 7, वर्षों से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जैसे प्रतिदिन दोनों समय टिफिन सेवा, विधवा की बेटी की शादी में शामिल होकर सामूहिक आर्थिक सहयोग, पशु पक्षियों के लिए दाना पानी एवं चारा, असहाय का अंतिम संस्कार, पहली रोटी गाय को, गोवंशों को रेडियम बेल्ट बांधने के साथ प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए यथासंभव मदद करने के साथ 12, प्रकल्प शामिल है। वहीं मित्तल ने बताया कि इन्हीं प्रकल्पों को मध्य नजर रखते हुए विभिन्न समाजों के भामाशाह बलदेव सिंह अग्रवाल,धनेश शर्मा,वैध वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय,बिशन गहलोत, डॉ० राजश्री, सुभाष कम्पाउन्डर एवं अन्य गुप्तदान दान दाताओं के सहयोग से एकत्रित की गई विभिन्न जन उपयोगी सामग्री जैसे दाल, चावल,बाल्टी,कंबल,जग, सारसों का तेल,साबुन,सर्फ, मोज़े एवं तिल से बनी हुई मिठाई का वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हुए 51, जरुरतमंदों लोगों में वितरण किया गया जहां स्थानीय भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के ईटामडा,भगवानपुर,नरहरपुर,अटारीपुरा,बारोली आदि के लोग मौजूद रहें जिन्होंने मुस्कान एक पहल संस्था का आभार व्यक्त करते हुए मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुस्कान एक पहल संस्था को साधूबाद दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button