शामली

व्यापारी से लूट की साजिश रचने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित गांव आल्दी पुलिया के समीप एसओजी टीम एंव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई । पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी व्यापारी से लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिनके कब्जे से अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किए है। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देकर बताया की सोमवार की रात्रि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में बदमाश किसी व्यापारी से लूट करने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई सूचना के आधार पर एसओजी टीम एंव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टीम को थाना क्षेत्र की आल्दी पुलिया के समीप दो संदिग्ध दिखाई दिए, जब पुलिस टीम ने घेरा बंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दीपक उर्फ पेलू पुत्र नरेंद्र निवासी राठौर कालोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर एवं सददाम उर्फ साजिद पुत्र सब्बीर निवासी नूर बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों  के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जिन्दा 315 बोर कारतूस व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बिना नम्बर प्लेट बरामद की।अभियुक्त दीपक उर्फ पेलू व सददाम उर्फ साजिद का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। दीपक उर्फ पेलू पर हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। सददाम उर्फ साजिद पर भी हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम उल्लंघन समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्त लंबे समय से अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों  के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
——-
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button