
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलेभर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित 40 से अधिक स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने नागरिकों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है। आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने नियमित योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में होने वाले लाभों की जानकारी दी और सभी से प्रतिदिन योग करने की अपील की।



