लातेहार

स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में लगी अवैध अफीम (पोस्ता) खेती नष्ट

Local police take major action, destroying 20 acres of illegal opium (poppy) cultivation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बारियातू। बारियातू पुलिस ने अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बालूभांग पंचायत अंतर्गत डाकादीरी गांव के जंगली क्षेत्र में करीब 20 एकड़ वन एवं गैर-मंजूरवा भूमि में लगी पोस्ता की पौधे को पूरी तरह नष्ट कर किया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को बालूभांग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम खेती लगे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर चिन्हित स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन क्षेत्र एवं गैरमजूरआ भुमि में फैली पोस्ता की पौधों को चिन्हित कर ट्रैक्टरों तथा जवानो कि कड़ी मेहनत के बाद पिट कर पूरी तरह विनष्ट कर दिया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने आगे कहा कि मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अवैध अफीम खेती में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में संलिप्त तस्करों और खेती कराने वालों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे नशीले पदार्थों की खेती या कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें. पुलिस ऐसे मामलों में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखेगी। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान तेज किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके.इस अभियान में
एसआई जितेंद्र कुमार, अनुप कुमार,एएसआई छेटु पाण्डा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button