शामली
साइबर सेवा केंद्र ने पीड़ित के खाते से ठगी गई रकम कराई वापस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के जन्नत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात ठग ने ऑनलाइन एक लाख रुपए का फ्रॉड कर लिया था। पीड़ित ने साइबर सेवा केंद्र पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। साइबर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के पचास हजार रुपए की रकम वापस कराई। शेष धनराशि के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
कस्बे के जन्नत कॉलोनी निवासी इस्लाम पुत्र करमुद्दीन ने थाने पर शिकायत करते हुए बताया था कि गत 2 नवंबर 2025 को पीड़ित के खाते से अज्ञात ठग के द्वारा एक लाख रुपए ऑनलाइन फ्रॉड कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने पीड़ित के खाते से ठगी गए रकम में से पचास हजार रुपए की रकम वापस कराई। शेष धनराशि के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित के खाते से एक लाख रुपए की रकम का फ्रॉड हुआ था।पीड़ित की पचास हजार रुपए की रकम वापस कराई गई है। शेष रकम के बारे में कार्रवाई जारी है। शीघ्र ही शेष रकम भी वापस कराई जाएगी।
———–


