पाकुड़पाकुड़

झामुमो स्थापना दिवस को भव्य बनाने को लेकर प्रमंडलीय बैठक आयोजित, विधायक/ जिलाध्यक्ष ने की भागीदारी

Divisional meeting held to make JMM Foundation Day grand, MLA/District President participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका क्लब, दुमका में आगामी 2 फरवरी को आयोजित होने वाले 47वें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से एक प्रमंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। विधायक वसंत सोरेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री हाफीजूल हसन, सांसद नलिन सोरेन, विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक धनंजय सोरेन, विधायक अलोक सोरेन, विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समाद अली एवं जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, सचिव माइकल मुर्मू, केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी एवं पिंकू शेख समेत वरीय पदाधिकारी अनारुद्दीन मियां एवं रुहुल अमीन, प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक सहित महेशपुर प्रखंड के कई कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी को अधिकतम करने, अनुशासन बनाए रखने और संगठन को और मजबूत करने जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को स्थापना दिवस समारोह में शामिल कराएं तथा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और झारखंड आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ स्थापना दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button