शामली

मिट्टी खनन का विरोध करने पर किसान से मारपीट, गोली मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बा कैराना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। किसान ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी पर जबरन मिट्टी खनन कराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोहल्ला खेलकलां निवासी वासिल हसन पुत्र इनामुलहक ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि उसके खसरा संख्या 690 में नाशपाती का बाग लगा हुआ है। आरोप है कि उसके खेत से सटी मोहल्ला खेलखुर्द निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ बल्लू ने अपनी भूमि खसरा संख्या 692 से पहले करीब छह फुट तक मिट्टी उठाई थी, जिस पर उसे कोई आपत्ति नहीं थी। अब आरोपी द्वारा बाग से लगी भूमि से दोबारा करीब सात फुट मिट्टी उठाने की तैयारी की जा रही है, जिससे बाग को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसान का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई तो गोली मार दी जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार भय के साए में है। पीड़ित ने प्रशासन से अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button