बरेली
डीएम, एसएसपी ने धोपेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक
वृक्षारोपण कर किए पौधे वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार पर धोपेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि काँवड़ियों का जत्था पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ कछला, हरिद्वार से जल लाकर भोलेनाथ को अर्पित करते है। उन्होने कहा कि कावड़ियों को मार्ग में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह पर विश्राम गृह बनाये गये हैं वहां पर प्रत्येक रविवार तथा सोमवार को लगातार भंडारे चल रहे हैं, तथा कांवड़ियों के जत्थे को वहीं पर उपचार मिल सके इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प भी लगाये गये हैं व पुलिस सहायता केंद्र भी खोले गए है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने कहा इस बार महिलाओं की संख्या कांवड़ियों में अधिक होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा हर मन्दिरों में अलग से महिला हैल्प डैस्क की स्थापना भी की गयी है तथा हर मन्दिरों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया और काँवड़ियों के लिये कि गयी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।



