बाघ ने बगुले से निभाई मोहब्बत अठखेली कर छोड़ दिया जिंदा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथम्भौर के जोन नंबर चार में बाघिन रिद्धि के ढाई साल के मेल शावक और एक बगुले के बीच करीब दस मिनिट तक चली अठखेली ने पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर दिया। जंगल के इस दुर्लभ व विस्मयकारी नजारे में ऐसा लगा रहा था कि अठखेलियो के बीच शाबक इस बगुले का शिकार कर उसे अपना आहार बना लेगा लेकिन पर्यटक उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब शाबक ने अपने मुह में जकड़े बगुले को आजाद कर दिया और बगुला भी मौत के जबड़ो से छूट कर खुले आसमान में उड़ गया। इस विष्मयकारी नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद भी किया। पर्यटकों के साथ सफारी पर गए ट्यूरिस्ट गाइड ने बताया कि शाबक बगुले को मुंह में लेकर घूमता रहा। कभी वह बगुले को मुह से निकालता और बगुला जब उड़ने की कोशिश करता तो शाबक फिर उसे मुह में दबोच लेता। बगुले को पांच मिनट तक मुंह में दबोचे हुए वह मलिक तालाब के पास घूमता रहा। सभी को लगा कि शाबक उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। लेकिन, पांच मिनट बाद जब बाघ बैठ गया और बगुले को अपने पंजे के पास मुह से निकाला तो वह जिंदा निकला। इसके बाद शावक ने बगुले को जिंदा छोड़ दिया। ट्यूरिस्ट गाइड के अनुसार रणथम्भौर के जंगल मे बेसे तो अक्सर रोचक नजारे सामने आते रहते है लेकिन इस तरह के नजारे दुर्लभ ही होते है।


