ललितपुर
नेमवि में गणित व रसायन विज्ञान की प्रायौगिक परीक्षा आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने अवगत कराया कि बी.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर गणित की प्रायोगिक परीक्षा 19 जनवरी 2026 को 10 बजे से आयोजित की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि बी.एस-सी. तृतीय सेमेस्टर रसायन विज्ञान की प्रायौगिक परीक्षा 19 एवं 20 जनवरी को तथा बी.एस-सी. पंचम सेमेस्टर रसायन विज्ञान की प्रायौगिक परीक्षा 20 जनवरी 2026 को सुबह 09 बजे सायं 04 बजे तक रसायन विज्ञान विभाग में सम्पन्न होगी। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने सभी छात्र- छात्राओं से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर परीक्षा देने के निर्देश दिये हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र- छात्रायें डॉ. रोहित वर्मा एवं डॉ. जगवीर सिंह से सम्पर्क कर सकते हैं।


