हजारीबाग

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलतासाइबर ठगी व अपहरण गिरोह का पर्दाफाश एक गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हज़ारीबाग । रामगढ़ भारत सरकार के प्रतिबिम्ब ऐप के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध व अपहरण गिरोह का खुलासा करते हुए एक कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लाखों रुपये नकद, कई मोबाइल फोन तथा एक महंगी मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार (भा.पु.से.) को दिनांक 08 जनवरी 2026 को Google Map पर संदिग्ध मोबाइल नंबर 918789882057 के साइबर अपराध से जुड़े होने की सूचना प्रतिबिम्ब ऐप के जरिए प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी चंदन कुमार वत्स तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से गठित टीम ने गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेरमदगा स्थित सेवानिवृत्त डीवीसी अभियंता कृष्ण कुमार प्रसाद के घर छापामारी की। छापेमारी के दौरान वहां किराए पर रह रहे सन्दु कुमार उर्फ सिन्दु उर्फ कुन्दन (27 वर्ष), पिता राजेन्द्र प्रसाद, निवासी मोआ, थाना परवलपुर, जिला नालंदा (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह और उसका गिरोह खुद को बैंक का कस्टमर केयर बताकर लोगों से APK फाइल इंस्टॉल करवाकर साइबर ठगी करता था। इसके अलावा यह गिरोह एल्यूमिनियम, कॉपर व अन्य धातुओं के व्यापारियों को फर्जी डील के नाम पर पटना बुलाकर अपहरण करता और फिर परिजनों से मोटी रकम की वसूली करता था। जिसमें निशानदेही पर पुलिस ने तीन आईफोन समेत कुल छह मोबाइल फोन (फर्जी सिम के साथ), ₹4,43,000 नकद,बरामद किया गया। वंही काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (BR21F-8055) बरामद की।

अभियुक्त ने बताया कि ये सभी सामान साइबर ठगी की रकम से खरीदे गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने वर्ष 2025 में देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारियों का अपहरण कर या डराकर करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ऑनलाइन वसूली की थी। इसी गिरोह पर पुणे निवासी लक्ष्मण साधु शिन्दे के अपहरण व हत्या का भी गंभीर आरोप है। इस हत्याकांड में पहले ही कई अभियुक्तों को पटना एयरपोर्ट थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, जबकि सन्दु कुमार और उसके कुछ सहयोगी फरार चल रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोला थाना कांड संख्या 10/26 (दिनांक 17.01.2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button