डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप बनाकर ठगी का प्रयास जिला प्रशासन ने किया अलर्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हजारीबाग। डीसी शशि प्रकाश सिंह के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। इस फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से संपर्क के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर +84564952162/+84823486196 पूरी तरह से फर्जी है। जिला प्रशासन का इस नंबर से कोई भी संबंध नहीं है तथा प्रशासन इस प्रकार के किसी भी कृत्य अथवा उक्त नंबर की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं करता है। ऐसे किसी भी कॉल, संदेश या व्हाट्सएप संदेश पर विश्वास न करें और किसी प्रकार का भुगतान न करें। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना, साइबर सेल अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं अधिकारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो।


