शामली

कहासुनी मे दो पक्षो मे मारपीट दो घायल पुलिस जांच मे जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला माजरा में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मारपीट का लाइव विडियो वायरल हो रहा है।
शनिवार की शाम को मोहल्ला माजरा निवासी अजय पुत्र लीला का अपने पड़ोस के ही लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी । उस समय मोहल्ले के लोगों ने अजय को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। आरोप है कि रविवार की सुबह को अजय ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मोहल्ले के हिमांशु पुत्र प्रवीण के साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से अजय पुत्र लीला में दूसरे पक्ष से हिमांशु पुत्र प्रवीण घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षो के बीच में मारपीट का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button