पाकुड़

बागशीशा नवोदय विद्यालय का पीएम श्री स्कूल रसोईघर खाद्य सुरक्षा निरीक्षण में पाया संतोषजनक खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने रसोईघर की सफाई

The PM Shri school kitchen at Bagshisha Navodaya Vidyalaya was found satisfactory during the food safety inspection. The food safety officer cleaned the kitchen.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय, बागशीशा के पीएम श्री स्कूल के रसोईघर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मेस एवं रसोईघर की सफाई संतोषजनक और उत्तम पाई गई। दाल, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च समेत अन्य सामग्री की निर्माण और समाप्ति तिथियों की जांच की गई, जो पूर्णतः वैध पाई गई। गुणवत्ता परीक्षण हेतु हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अरहर दाल, चना दाल, मसूर दाल, रिफाइंड तेल और सरसों तेल के नमूने भी संग्रहित किए गए। कुछ बर्तन धोने के स्थान पर मामूली कमियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया। साथ ही, रसोईघर स्टाफ को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का अनिवार्य उपयोग तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button