गोड्डा
15 वर्षों से फरार अभियुक्त को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के आरोप में चल रहा था फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जमीन विवाद में मारपीट कर हत्या का मामला
गोड्डा। मुफस्सिल थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 15 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी के क्रम में अस्थाई वारंटी सुरेश शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 92/10 दिनांक 6.3.2010 धारा 307/34 भादवी परिवर्तित धारा 302/34 भादवी तथा जीआर संख्या 255/2010 के अस्थाई वारंटी सुरेश शाह (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्र के मखनी निवासी वारंटी सुरेश शाह को विधिवत्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी बताया गया कि जमीन विवाद में मारपीट कर हत्या करने के आरोप में कांड दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, करीब 15 वर्षों के बाद गिरफ्तार किया गया है।



