खैरथल

संरक्षित क्षेत्र में सरकारी ट्यूबवेलों के विरोध में महामहिम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
  खैरथल-तिजारा,किशनगढ़बास। पंचायत समिति किशनगढ़बास के ग्राम रुंध गिद्दावड़ा (मिर्जापुर) के संरक्षित क्षेत्र में प्रस्तावित 40 बड़े सरकारी ट्यूबवेलों के नियम विरुद्ध प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल के नाम उप जिला कलेक्टर किशनगढ़ बास को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रुंध गिद्दावड़ा (मिर्जापुर) की भूमि गैर मुमकिन बीहड़ श्रेणी में आती है, जो अरावली पर्वतमाला के संरक्षित क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र अरावली नोटिफिकेशन 1992 के अंतर्गत पूर्ण रूप से प्रतिबंधित घोषित है, जहां इस प्रकार की गतिविधियां नियमों के विपरीत हैं।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में चिंता जताई कि यदि यहां बड़े सरकारी ट्यूबवेल लगाए गए तो अत्यधिक भूजल दोहन के कारण क्षेत्र में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है। इसका सीधा असर भविष्य में किसानों, पशुपालकों एवं आमजन पर पड़ेगा, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की कि पर्यावरण संतुलन एवं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा संरक्षित क्षेत्र की मूल भावना को बनाए रखा जाए।
इस दौरान आसम खान, वीरेंद्र मोर, सपात मैनेजर, कासिम मेवाती, ममूल सरपंच, जावेद खान, दानिश खान, अयूब खान, फकरू एडवोकेट, तैयब पार्षद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button