बेतुल
बैतूल के विधि छात्रों ने भोपाल की क्रॉस कंट्री में दिखाया दम
भोपाल में 12 किलोमीटर दौड़ पूरी कर विधि छात्रों ने बढ़ाया बैतूल का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के खेल कैलेंडर के अनुसार बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की संभाग स्तरीय क्रॉस कंट्री महिला और पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन 18 जनवरी को क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान श्यामला हिल्स भोपाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय विधि महाविद्यालय बैतूल के छात्रों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बैतूल जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विधि महाविद्यालय के दो छात्रों ने 12 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेश जितपुरे ने बताया कि मध्यप्रदेश खेल कैलेंडर के अनुसार प्रति वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। नए सत्र 2026 के अनुरूप छात्रों को नियमित प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता में सहभागी बनाने में उनकी सराहनीय भूमिका रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन यादव ने बताया कि शासकीय विधि महाविद्यालय बैतूल की ओर से जिले का प्रतिनिधित्व होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रथम सेमेस्टर के छात्र अरुण कुमार बड़ोदे एवं अनिल कवडे ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय सहित पूरे बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ द्वारा दोनों छात्रों को बधाई प्रेषित की गई।



