पाकुड़

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की थाना प्रभारी से शिष्टाचार भेंट

Congress delegation made a courtesy call on the station in-charge

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को पाकुड़ नगर थाना के थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन एवं जिला सचिव सलीम हुसैन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। भेंट के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक समन्वय एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था से जुड़े विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर संक्षिप्त एवं सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही। अनिल कुमार गुप्ता ने भी प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम जनता एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने शांति, भाईचारे एवं सहयोग की भावना बनाए रखने पर बल दिया। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button