खैरथल
मनरेगा को लेकर जिला कांग्रेस गांवो की ओर
योजना में बदलाव का विरोध,मनरेगा मजदूरों ने की रोजगार देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : कोटकासिम उपखंड कई गांवों में जिला खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने मनरेगा मजदूरों से संपर्क कर भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए जा रहे नाम एवं योजना परिवर्तन के प्रयासों का कड़ा विरोध किया। इस दौरान मजदूरों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन दिया बलराम यादव ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के जीवनयापन का मजबूत आधार है। इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की गांधीवादी विचारधारा और संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों को तुरंत रोकने की मांग की। मजदूरों का कहना था कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान की है, जिसे समाप्त या कमजोर करना गरीब विरोधी कदम है। जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनरेगा में किए जा रहे बदलावों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी मजदूरों के साथ मिलकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण लेकिन जोशीले माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धान्त शर्मा सुभाष यादव शेखर यादव पार्षद अर्जुन ठाकुर सतवीर प्रधान हमीर यादव फिरोज वकील शेर सिंह वकील शीतल वकील चंदू सैनी भूपेंद्र यादव रूपचंद मेट संता देवी गायत्री देवी व अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे

