खैरथल

बोरिंग खराब होने से वार्ड 31 में पेयजल किल्लत 

भाजपा नेता के आश्वासन के बाद भी नहीं  मिली राहत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 खैरथल । शहर के आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड 31 में पिछले एक माह से ख़राब पड़ी पेयजल बोरिंग की वजह से वार्डवासी बेहद त्रस्त है!
 वार्डवासी हेमराज,गागनदास,जितेंद्र,दिलीप,मनीष,मन्नू सहित अनेको नाराज लोगो ने बताया की वार्ड में विधायक कोटे से लगी सिंगल फेस की मोटर विगत एक माह से खराब पड़ी है जिसकी कई बार वार्ड के लोगो ने नगर परिषद के अधिकारियो को लिखित व मौखिक शिकायत देने के बाउजूद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
 वार्ड के लोगो ने बताया की गत सप्ताह केंद्रीय मंत्री के खैरथल आगमन पर आयोजित जनसभा में आने का न्योता देने आये पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को भी समस्या से अवगत कराया गया था!उन्होंने वार्ड के लोगो को आश्वासन दिया था की कल तक मोटर सही हो जाएगी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है सोमवार को भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष से भी वार्ड के लोगो ने मुलाक़ात कर समस्या के बारे में बताया   सोमवार शाम तक मोटर ठीक कराने का आश्वासन भी मिला लेकिन शाम तक मशीन नहीं पहुंची।
 वार्डवासियो ने बताया की पानी की किल्लत के चलते लोग महंगे भाव के टेंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button