गोड्डा
डीडीसी ने पीएम जनमन से संबंधित की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीपक कुमार दूबे भा.प्र.से उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त के द्वारा सुंदरपहाड़ी एवं बोआरीजोर प्रखंड के अंतर्गत जनजातीय बहुल गांवों में उक्त योजना के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए साथ ही पीएम शिक्षा, ग्रामीण विकास, जलापूर्ति, संपर्क पथ, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, आधार, प्रमाण पत्र, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, सिकल सेल मिशन व पीएम आवास योजना आदि पर विचार- विमर्श किया गया।
बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत आदिम जनजाति गावों में बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु, पेयजल स्वच्छता विभाग को पीवीटीजी गांव में घर-घर, नल-जल पहुंचाने, डाकिया योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों को राशन मुहैया कराने, मोबाईल नेटवर्क के साथ-साथ सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रवण राम, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ रेखा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।



