कानपुर

गोल्डन लायनेस क्लब ‘वसुधा’ बी-टु के द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सोमवार को गोल्डन लायनेस क्लब ‘वसुधा’ की तरफ से घंटाघर गणेश मंदिर के बाहर खिचड़ी और लड्डू का वितरण किया जिसमें सभी लायनेस मेंबर्स ने अपना-अपना सहयोग दिया वही पास्ट प्रेसिडेंट कविता अवस्थी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया कार्यक्रम की शुरुआत सर्व-प्रथम श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई जिसके पश्चात विशाल भंडारे (खिचड़ी भोज) का वितरण शुरू हुआ। मकर संक्रांति का पर्व हमें मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है उन्होंने बताया,इस खिचड़ी भोज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता,एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है जब लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। स्थानीय निवासियों और मंदिर में आने वाले भक्तों ने कतारबद्ध होकर खिचड़ी का आनंद लिया क्लब की मेंबर्स ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में हाथ बंटाया। इस अवसर पर क्लब की पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चित्रा दयाल,कमलेश शर्मा,रीजन चेयरपर्सन नमिता,पास्ट प्रेसिडेंट कविता अवस्थी,अध्यक्ष एकता,सचिव ज्योतिलक्ष्मी ,कोषाध्यक्ष किरन, कविता, कृष्णा,सोनी, मंजू, आरती, गीता, निशा, मधु,राधा, नीलम,भावना, संगीता सहित आदि मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button