उत्तरकाशी

थैंक्यू नेचर बना व्यापक जन आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जनदेवभूमि उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी स्थित ग्राम सभा झाला में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहा “थैंक यू नेचर” अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। युवाओं के बाद अब गांव की महिलाएं भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नई मिसाल कायम कर रही हैं। ग्राम झाला में भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा थैंक यू नेचर अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के मंदिर प्रांगण, सार्वजनिक रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर कूड़ेदान में वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया। महिलाओं की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है।
गौरतलब है कि थैंक यू नेचर अभियान की शुरुआत गांव के युवा अभिषेक रौतेला द्वारा की गई थी, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान के रूप में भी इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अभियान का उल्लेख माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में किया जाना गांव के लिए गौरव का विषय रहा है। अब महिलाएं, युवा और बच्चे—सभी इस मुहिम से जुड़कर ग्राम झाला को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक गांव के रूप में स्थापित कर रहे हैं। भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button