धनबाद
भविष्य के आगाज पर संकट, बीसीसीएल मजदूरों ने 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प
The future is in danger, BCCL workers vow to make the February 12 strike a success.

- नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बीसीसीएल में कार्यरत मजदूरों के भविष्य पर संकट गहराता नजर आ रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत कतरास क्लब सभागार में प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए चार श्रम कानूनों पर कड़ा विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि श्रम कानून मजदूरों के हित और सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन नए कानून लागू होने से मजदूरों का शोषण बढ़ेगा और उनके अधिकार कमजोर होंगे। यूनियन के अध्यक्ष व बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, ने कहा कि यदि मजदूर एकजुट नहीं हुए तो आने वाला समय और भी कठिन होगा। सम्मेलन के माध्यम से मजदूरों में जागरूकता फैलाने और आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया, धनबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने सम्मेलन में कही की 12 फरवरी को प्रस्तावित बंदी (हड़ताल) को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने पर जोर दिया । यूनियन नेताओं ने मजदूरों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
यूनियन में शामिल हुए सनी सिंह, मौके पर संतोष सिंह,रवि चौबे, बिजेंदर ठाकुर, सुरेश लाल, चंद्रदीप यादव वकील, अवधेश ठाकुर, अमजद अंसारी आदि मौजूद थे।



