अमरोहा
अमरोहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया हाउस अरेस्ट
बरेली जाने से पहले पुलिस ने रोका, सरकार पर तानाशाही का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्हें बरेली जाने से रोका गया, जहां वे पीड़ित परिवारों और स्थानीय अधिकारियों से मिलने की तैयारी में थे।
जैसे ही कटारिया बरेली के लिए रवाना होने लगे, पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। इस कार्रवाई पर ओमकार कटारिया ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
कटारिया ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है और उन्हें पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द में शामिल होने से रोका जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में हो रहे अन्याय और अत्याचार को उजागर करना विपक्ष का कर्तव्य है, लेकिन योगी सरकार पुलिस के दम पर तानाशाही चला रही है।
इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। कई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता की समस्याओं को उठाना और पीड़ितों के साथ खड़ा होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है।


