मथुरा
मनरेगा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा –चौधरी मानवेंद्र पाण्डव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन , उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद मथुरा के कांग्रेसी परिवार के साथियों को उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी में किए गए योगदान के लिए उनको दुपट्टा उड़ा कर व प्रशस्ति पत्र देकर प्रदेश कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया । इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह पांडव ने बताया की कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वराज संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रखी कि पार्टी को किस प्रकार मजबूत किया जाए उसके संबंध में चर्चा की और एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनाव एवं 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने पर विचार किया। , जनपद में ब्लॉक स्तर पर सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन कराया जाएगा। और सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ-साथ युवाओं को साथ लेकर चलने का कार्य राजीव गांधी पंचायती राज संगठन करेगा और पूरी तरह से चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को जीतने का कार्य किया जाएगा और मनरेगा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा क्योंकि नया कानून जनहित एवं न्याय संगत नहीं है इसके लिए लोगों को जागरुक करा जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भास्कर ने कहा कि हमको पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों से संघर्ष करते हुए अपने प्रत्याशी को जीतने का कार्य करना है हम गांव-गांव स्वराज संवाद चौपाल लगाएंगे पदयात्राएं करेंगे और लोगों को जन जागरूक करने का कार्य संगठन करेगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण भास्कर, डॉक्टर बृज कुमार मिश्रा ,कीर्ति कौशिक,दिनेश बिंदल,जितेंद्र मणि, गीता
आदि मौजूद रहे।



