बोकारो

वार्षिक समारोह में आयोजित की गई विविध शैक्षणिक गतिविधियाँ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय, कसमार में वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ; जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। नोडल शिक्षक डा० रणजीत कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों के अन्दर आत्मविश्वास का विकास होता है । नोडल शिक्षक महाकान्त झा ने कहा कि प्रतियोगिता की निरन्तरता बनी रहनी चाहिए।
हिन्दी के शिक्षक राम बाबू शुक्ल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चोँ का बहुमुखी विकास होता है। पीएम श्री विद्यालय के नोडल शिक्षक एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षक डा अवनीश कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चे सम्मिलित होकर के लाभान्वित हों। क्विज प्रतियोगिता का संचालन हिन्दी विषय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डाक्टर रंजीत कुमार झा, महाकांत झा एवं श्रीमती सुजाता कुमारी उपस्थित थीं। इस अवसर पर तुलसी कपरदार, श्रीमती सुमन कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका तथा छात्र -छात्राए उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र -छात्राओं को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button