शामली

मंदिर परिसर में सांप निकलने से मचा हड़कंप, पुजारी ने सूझबूझ से किया रेस्क्यू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के एक मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मंदिर परिसर में एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप मंदिर प्रांगण में इधर-उधर घूमने के बाद वहां पड़े एक प्लास्टिक के डब्बे में जा घुसा। स्थिति को भांपते हुए मंदिर के पुजारी संत कुमार ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से डब्बे में बंद कर लिया।इसके बाद पुजारी संत कुमार द्वारा सांप को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। पुजारी की इस समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और पुजारी के इस मानवीय कार्य की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button