भामाशाह मित्तल के द्वारा ओम गौ सेवा केंद्र दांता को की गौसेवा एम्बुलेंस भेंट
गणमान्यजनों की उपस्थिति में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री चंद्र प्रकाश शास्त्रीजी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया उद्घाटन ,हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दांतारामगढ़ सीकर । दांता निवासी एवं कोलकता प्रवासी भामाशाह बनवारीलाल मित्तल के द्वारा अपने पिताजी स्व. सांवरमलजी मित्तल एवं माताजी स्व.गोमती देवी की पुण्य स्मृति में ओम गौ सेवा केंद्र दांता में बीमार, असहाय, घायल गौवंश को लाने हेतु गौ माता के लिए एक लिफ्ट युक्त ऐम्बुलेंस भेंट की । भामाशाह प्रेरक घीसालाल छीपा ने बताया कि भामाशाह मित्तल के द्वारा ओम गौ सेवा केंद्र दांता में एम्बुलेंस भेंट की जिसका उद्घाटन मंगलवार को सुबह 11:15 बजे गणमान्यजनों की उपस्थिति में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री चंद्र प्रकाश शास्त्रीजी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया तथा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान भामाशाह बीएल मितल भी ओनलाइन रहकर उपस्थित गणमान्यजनों से बातचीत की। भामाशाह प्रेरक घीसालाल छीपा ने बताया कि इससे पहले भी मितल जी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में दांता में कई कार्य करवाए हैं, जिनमें पीएम श्री राजकीय विद्यालय, श्री गौपाल गौशाला दांता, शिव मठ मंदिर, रामदेव जी मंदिर सहित अन्य जगहों पर लाखों के कार्य करवाए गए। इस दौरान दांता में 28 को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री चंद्र प्रकाश शास्त्रीजी, शिव मठ के महंत नर्मदापुरी महाराज, निवर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश रावोरिया, राष्ट्रपति से सम्मानित मदनलाल कुमावत, घीसालाल छीपा, भामाशाह भंवरलाल सिरस्वा, चिरंजी लाल ठेकेदार, गोविन्द राम नेमीवाल, भंवरलाल जलिंद्रा, ओमप्रकाश कुमावत, रामनिवास भामु, कानाराम मुवाल, अमित जैन, गौशाला संचालक भरत सांखला सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। गौशाला परिवार समिति तथा गणमान्यजनों द्वारा भामाशाह बीएल मितल का इस नैक सहरानीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
निस्वार्थ गोसेवा की मिसाल
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे निस्वार्थ गोसेवा की प्रेरणा बताया। दानदाता के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस एम्बुलेंस के माध्यम से अब घायल और बीमार मवेशियों को समय पर इलाज मिल सकेगा, जिससे उनके जीवन को बचाने में मदद मिलेगी।



