बाराबंकी
लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज सहित अन्य स्कूलो मे प्रवर्तन टीमो ने पहुंच किया वाहनो का निरीक्षण, 7 चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल और राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों में खड़े वाहनों की जांच की गई। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 7 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
यह कार्रवाई राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तीसरे सप्ताह (15 से 21 जनवरी) के तहत अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान का हिस्सा थी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती अंकिता शुक्ला, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री बलवंत सिंह यादव और यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने यह निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र, आपातकालीन खिड़की, आग बुझाने के उपकरण और फर्स्ट एड बॉक्स जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई। जिन वाहनों में इन मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और चालकों को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्हें निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को सार्वजनिक वाहन के रूप में परिवर्तित करने या उनका पंजीकरण निरस्त कराने तथा अनफिट वाहनों का संचालन सड़कों पर न करने की हिदायत दी गई।



